कन्नौज : बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए देते है स्टार

Ajay MishraAjay Mishra   27 April 2017 1:58 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्नौज : बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए देते है स्टारबच्चों को स्टार देकर किया जाता है सम्मानित।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। ‘‘बच्चों को स्कूल आने और शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए मैं कुछ न कुछ नया करता रहता हूं। इससे बच्चों में भी उत्साह बना रहता है। मेरे विद्यालय में सभी 11 नवाचार लागू हैं। इनमें दो शून्य नवाचार खुद के बनाए शामिल किए गए हैं। हाजिरी बढ़ाने और बच्चों में नयापन लाने के अब ‘स्टार ऑफ द मंथ’ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।’’यह कहना है प्राथमिक स्कूल तालग्राम के सहायक अध्यापक आशुतोष दुबे का।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

जिला मुख्यालय से यह स्कूल करीब 34 किमी. दूर है। कानपुर जिले के निवासी सहायक अध्यापक आशुतोष बताते हैं कि मार्च में छह बच्चों की शत-प्रतिशत हाजिरी रही। इस वजह से उनका उत्साहवर्धन करने के लिए स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। कक्षा दो में आराध्या और समीरूद्दीन, तीन में रागिनी, चार में काजल और कक्षा पांच में उमा की हाजिरी अव्वल रही। शिक्षक आशुतोष कहते हैं, ‘‘तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 20 नवम्बर 2016 में सम्मानित भी किया था।’’

यह मिलते हैं स्टार

सफेद स्टार -शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए देते हैं छात्र-छात्राओं को।

हरा स्टार-स्वच्छ कपड़े और शत-प्रतिशत हाजिरी के लिए।

उत्कृष्ट विद्यालय का भी मिला पुरस्कार

आशुतोष बताते हैं, “ पांच सितम्बर को उन्हें उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार भी मिल चुका है। इसमें यूपी से कुल 30 लोगों को पुरस्कार मिला था। विद्यालय को 1.20 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिया गया था। इससे शौचालय को बेहतर बनाया जाएगा। हैंडपंप की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।”

ज्यादातर स्कूल लागू करते हैं एक नवाचार

अधिकतर बेसिक स्कूलों में एक या अधिकतम दो नवाचार ही लागू किए जाते हैं। आशुतोश का कहना है, ‘‘सिर्फ मेरे स्कूल में ही सभी 11 नवाचार लागू हैं। इसका प्रमाण पत्र भी खंड शिक्षा अधिकारी दे चुके हैं। साथ ही 240 बच्चे सत्र 2015-2016 में पंजीकृत थे। इसमें 35 पास हो गए। इस बार इससे अधिक पंजीकरण की उम्मीद है।’’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.