कन्नौज में बोले मुख्यमंत्री ‘आलू किसानों के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही सरकार’ 

Ajay MishraAjay Mishra   23 Nov 2017 5:58 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्नौज में बोले मुख्यमंत्री ‘आलू किसानों के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही सरकार’ नौज में जनसभा को संबोधित करते योगी आदित्य

अभिषेक मिश्र, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी के नाम से मशहूर कन्नौज में पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘फर्रूखाबाद और कन्नौज के किसानों ने आलू उत्पादन में दुनिया में मिसाल कायम की है। इसको लेकर सरकार ने कई कार्ययोजनाएं बनाई हैं।’’

नगर निकाय के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘‘सरकार ने फेरी नीति भी बनाई है। इससे सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। साथ ही खोमचा, फेरी लगाने और पटरी पर रहने वाले लोगों के आजीविका की व्यवस्था भी होगी। गरीबों के हितों पर चोट नहीं होगी।’’

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पार्टियों की नाक का सवाल बने नगर निकाय चुनाव

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आठ महीने की सरकार ने प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार खत्म किया है। कानून का राज होने से अधिकाधिक निवेश हो सकेगा। प्रदेश का विकास भी होगा।’’

निकायों को जवाबदेह बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यूपी की करीब साढ़े चार करोड़ आबादी सुविधाओं को न तरसे इसके लिए नगर निकायों की जवाबदेही तय की जाएगी। सूबे के 652 नगर निकायों को सक्षम और जवाबदेह बनाया जाएगा। इसी वजह से हम लोग आपके बीच में हैं। नगर निकाय की बड़ी भूमिका होती है।’’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘अच्छी सड़कें होनी चाहिए, पेयजल की बेहतर व्यवस्था, जलनिकासी, आवागमन जाम से मुक्त और डोर-टू-डोर कूड़ा प्रबंधन की सुविधाएं नगर में हों। पिछली सरकार ने जहां बीजेपी के निकायों में अध्यक्ष थे कार्य नहीं करने दिया। ऐसे क्षेत्रों के जीवन को नारकीय बना दिया।’’

ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव पर अखिलेश बोले, हमारा काम ही हमारा प्रचार है

एलईडी स्ट्रीट लाइट से चमकेगा प्रदेश

जनसभा में सीएम ने यह भी कहा, ‘‘दीपावली के दौरान एक कैबिनेट अयोध्या गया था। वहां रोशनी भी हुई थी। ऐसी रोशनी से 653 नगर निकाय चमकेंगे, कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। भारत सरकार के उपक्रम पर सरकार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ अब स्ट्रीट लाइट को एलईडी में बदला जाएगा। इसका खर्च ईएसएल उठाएगा। पैसा नगर निकाय नहीं देगा न ही सरकार देगी। जो बिल का बचत होगा वह ईएसएल लेगा और सात वर्शों तक मेंटीनेंस में लगाएगा।’’

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव प्रथम चरण का मतदान शुरू, योगी ने कहा, भाजपा प्रचंड बहुमत से आएगी

गुजरात समेत पांच राज्यों का भी जिक्र

बोर्डिंग ग्राउंड पर मुख्यमंत्री ने गुजरात और हिमांचल प्रदेश का नाम लेकर कहा कि यहां पुनः भाजपा की सरकार आ रही है। कनार्टक, उड़ीसा और वेस्ट बंगाल में भी कोई भी सरकार बनने से रोक नहीं सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जीवन पलायन का नाम नहीं हो सकता। यह सफलता तक नहीं पहुंचा सकता है। देश के 80 फीसदी भू-भाग में भाजपा का परचम है। यह सब योग्य और सक्षम नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का त्याग और बलिदान है।

बिजली पर भेदभाव समाप्त किया

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बिजली समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भेदभाव समाप्त किया है। जो थोड़ी-बहुत समस्या है वह फीडर कमजोर होने की वजह से है। उसे भी बेहतर किया जाएगा। लखनऊ में शोरूम बनाया है। इसमें वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट के तहत हर जिले से प्रसिद्ध वस्तु को रखा जाएगा। कन्नौज के इत्र को भी प्रमोट किया जाएगा। नई तकनीकि के साथ खुशबू को आगे बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भाजपा का काम सिर्फ नफरत फैलाना : अखिलेश

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.