बेटे के जन्मदिन पर प्रधान ने प्राइमरी स्कूल में कराया आर्केस्ट्रा, वीडियो वायरल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बेटे के जन्मदिन पर प्रधान ने प्राइमरी स्कूल में कराया आर्केस्ट्रा, वीडियो वायरलडांस करती लड़कियां।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक तरफ जहां योगी सरकार शिक्षा का स्तर सुधारने में लगी है तो वहीं मिर्जापुर के ग्राम प्रधान ने शिक्षा को शर्मसार कर दिया है। मीर्जापुर के तेतरिया ग्राम प्रधान के जन्मदिन के मौके पर स्कूल में ही आर्केस्ट्रा का इंतजाम करवा दिया।

ये भी पढ़ें- आवास आवंटन में धन उगाही की शिकायत पर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ F.I.R.दर्ज

बताते चलें कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में हुए भोजपुरी गीतों पर लड़कियों के अश्लील डांस का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है प्रधान और उनके मेहमान लड़कियों पर पैसे लुटा रहे हैं। वीडियो में स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम चल रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है डांस कर रही लड़कियां अश्लील इशारे कर रहीं हैं। इस मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

ये भी पढ़ें- यूपी : MLC के पद छोड़ने का सिलसिला जारी, अशोक बाजपेई ने सपा भी छोड़ी

रक्षा बंधन के दिन ग्राम प्रधान के पुत्र का जन्मदिन था। जिसके चलते प्रधान साहब ने गाँव के प्राथमिक विद्यालय में पार्टी का आयोजन किया था। इस आयोजन में करीब बीस गाँव के प्रधानों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मेहमानों के मनोरंजन के लिये आर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था। देर रात कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गानों पर लड़कियों का डांस शुरू हुआ।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.