उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ का खतरा, हाईअलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ का खतरा, हाईअलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनीकई जिलों में भारी बारिश बढ़ी चिंता। (फाइल फोटो)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में प्रदेश के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जिलों में हाईअलर्ट जारी किया है। लखनऊ, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोंडा, रायबरेली, हरदोई, बाराबंकी, बदायूं, बरेली और मुरादाबाद में एलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़ें- यूपी में बाढ़ की आहट से बढ़ी चिन्ता, हर साल घाघरा और गंगा समेत कई नदियां मचाती हैं तबाही

मूसलाधार बारिश के कारण गंगा, यमुना, सरयू और घाघरा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तराई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जगह खाली करने के लिए कहा गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर में सर्वाधिक 25.8 मिलीमीटर बारिश एक दिन में दर्ज की गई। वाराणसी में 15.2 मिलीमीटर, बरेली में 11.2 मिलीमीटर, गाजीपुर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में भी भारी गिरावट आई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि राज्य की राजधानी लखनऊ का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए गए जाने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- घाघरा पर यहां पुल बन जाए तो संवर जाए लाखों लोगों की जिंदगी

वतावरण में आद्र्रता सुबह 100 प्रतिशत दर्ज की गई। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 18 डिग्री, इलाहाबाद का 20.3 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.