ह्दयनारायण दीक्षित हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ह्दयनारायण दीक्षित हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्षहृदय नारायण दीक्षित।

मुख्य संवाददाता

लखनऊ। भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक रहे हृदय नारायण दीक्षित को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनका नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए लगभग फाइनल किया जा चुका है। उन्नाव की भगवंतनगर विधानसभा सीट से हृदयनारायण दीक्षित ने इस बार शानदार जीत दर्ज कर के विधायकी हासिल की है। वे उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार भी हैं। संविधान और संसदीय कार्यों में उनके ज्ञान को देखते हुए हृदयनारायण दीक्षित का नाम इस पद के लिए लगभग फाइनल ही माना जा रहा है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

जब 19 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके 46 सहयोगियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, तब उसमें ह्दयनारायण दीक्षित का नाम न हो, आश्चर्य का विषय माना गया था। उसके बाद में ये बात सामने आई कि दीक्षित को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। अब भाजपा के सूत्रों का कहना है कि सरकार अब ये तय कर चुकी है कि ह्दयनारायण दीक्षित को ही विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाये। फिलहाल कुवंर फतेहबहादुर को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जा चुकी है। अब जल्द ही जब विधानसभा का सदन शुरू होगा तब ह्दयनारायण दीक्षित को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा।

प्रोटोकॉल में विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री से ऊपर

वीवीआईपी प्रोटोकॉल की बात करें तो मुख्यमंत्री से ऊपर विधानसभा अध्यक्ष होता है। जिसमें सबसे ऊपर प्रदेश का राज्यपाल होता है। सदन की सभी कार्यवाही के संचालन और उनकी पुष्टि का सर्वेसर्वा विधानसभा अध्यक्ष ही होता है। बीजेपी को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिला है, ऐसे में भाजपा के लिए अपनी पसंद का विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने में कोई भी अड़चन नहीं होगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.