‘दुष्कर्म के आरोपियों का घर रास्ते में, डर लगता है’

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
‘दुष्कर्म के आरोपियों का घर रास्ते में, डर लगता है’दुश्कर्म

अजय मिश्र/विवेक राजपूत, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

इंदरगढ़/कन्नौज। ‘‘साहब, मेरी छह साल की बेटी के साथ गाँव के ही 14 साल के लड़के ने गलत काम किया। रिपोर्ट भी दर्ज है लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपियों का घर रास्ते में पड़ने की वजह से बच्ची को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है।’’ यह कहना है पीढ़िता की मां का।

जिला मुख्यालय कन्नौज से करीब 30 किमी दूर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 30 वर्षीय महिला सोमवार को अपने पति, छह साल की बेटी और दूसरे बच्चे को गोद में लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया, ‘‘मेरी छह साल की बिटिया कक्षा एक में पढ़ती है। पिछले महीने की 14 तारीख को उसके साथ गाँव के 14 वर्षीय टन्नी पुत्र रमेश ने गलत काम किया। इंदरगढ़ थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जब कन्नौज आए पुलिस ऑफिस तब रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।’’

ये भी पढ़ें - उसने छेड़खानी के खिलाफ आवाज़ उठाई लोगों ने कहा- तुमने सबकी नाक कटवा दी

महिला ने आगे बताया, ‘‘मेरी बेटी का स्कूल गलत काम करने वाले के घर के रास्ते से मिलता है, इसलिए बेटी स्कूल नहीं जा रही है। अब क्रास मुकदमा आदि की धमकी भी दी जा रही है।’’

लड़की के पिता ने बताया, ‘‘पुलिस लड़के की कम उम्र बता रही है। इस वजह से उसे पकड़ नहीं रही। लड़के की उम्र 14 साल है। पुलिस ने रूपए ले लिए हैं, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।’’

लड़की के एक अन्य चाचा ने बताया कि बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानबूझकर चार दिन बाद लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जिससे रिपोर्ट बेहतर नहीं बन सकी।’’ उन्होंने आगे बताया कि शरीर में अन्य जगह छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। वहीं पीढ़िता से जब पूछा गया कि स्कूल क्यों नहीं जाती हो तो कहा, ‘‘बे मरिए। हम पहले स्कूल जात हते। अब नाई जाई रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - छेड़खानी से महिलाओं को बचाने में सहायक होगा ये ऐप, एक क्लिक से पांच लोगों से मांग सकेगी मदद

कन्नौज के इंदरगढ़ थाने के थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘मुकदमा लिखा है। पहले विवेचना एसआई जितेंद्र सिंह कर रहे थे। वर्तमान में अरिमर्दन सिंह जांच कर रहे हैं। आरोपी की उम्र 10 साल है। वह नाबालिग है इसलिए उसके मां-बाप से पूछताछ चल रही है। फिलहाल पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।’’

ये भी पढ़ें - वीडियो : राह चलते हाथ मार देना, ओछी फब्तियां कसना, सब आम बातें हैं लड़कियों के लिए

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.