कानपुर : काकादेव कोचिंग मंडी के हॉस्टल में लगी आग, 2 की मौत, 14 झुलसे 

Rajeev ShuklaRajeev Shukla   20 July 2017 1:34 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कानपुर : काकादेव कोचिंग मंडी के हॉस्टल में लगी आग, 2 की मौत, 14 झुलसे काकादेव कोचिंग मंडी के हॉस्टल में लगी आग, 2 की मौत, 14 झुलसे 

कानपुर नगर। कानपुर नगर के थाना काकादेव के अंतर्गत एक प्राइवेट हॉस्टल आज रात करीब 2.30 बजे आग लग गई, जिसमें दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग झुलस गए हैं। आग में झुलसे 5 लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व अन्य छात्रों कों कुलवंती अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना तुलसीनगर काकादेव की है।

आग में जली मृतक रिया की स्कूटी।

जिस मकान (जिसमें प्राइवेट हॉस्टल है) में आग लगी वह धर्मेंद्र सिंह का मकान है। धर्मेंद्र ने बताया, ''जिन दो लोगों की मौत हुई है उसमें एक महिला रिया और उसका पति शामिल है। रिया ने डेढ़ महीने पहले लव मैरिज की थी जिसके बाद से वो दोनो इस हॉस्टल में रह रहे थे। रिया कानपुर के दादा नगर की रहने वाली थी और उसका पति कानपुर के पनकी का रहने वाला है।'' मकान मालिक का परिवार भी आग की चपेट में है। धर्मेंद्र ने बताया कि मकान में आग शार्ट सर्किट की बजह से लगी।

कुलवंती अस्पताल में भर्ती सभी के नाम

  • धर्मेंद्र सिंह
  • उर्मिला सिंह
  • शालनी उर्फ़ शीलू
  • नेहा
  • प्रताप उर्फ़ प्रकाश
  • पिट्ठू उर्फ़ अभिशान्त
  • सिद्धी
  • लाडो

आग में जली धर्मेंद्र सिंह की कार।

हैलट हॉस्पिटल मे भर्ती घायल छात्रों के नाम

  • हर्षित तिवारी (जालौन का)
  • अजय यादव
  • राजन यादव (दोनों भाई मिर्जापुर के)
  • अतुल जौनपुर का व एक अन्य जालौन का

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.