नई चीनी मिलें लगाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं: योगी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नई चीनी मिलें लगाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं: योगीयोगी आदित्यनाथ

बस्ती (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरु किया जाएगा और नई चीनी मिलें लगाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

योगी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘चुनाव के दौरान जनता से किये गए वायदों को पूरा किया जा रहा है। बिजली में और सुधार किया जाना है। फसली रिण माफी के बाद गेंहू खरीद को प्रभावी किया गया है।'' प्रदेश की चीनी मिलों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बंद चीनी मिलों को फिर से चालू किया जाएगा और नई चीनी मिल लगाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।

केंद्र सरकार के तीन साल 26 मई को पूरे हो रहे हैं। कार्यकर्ता जनता में सभी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार शुरु करें। स्वच्छ भारत अभियान में उत्तर प्रदेश की रेटिंग खराब है। इसमें सुधार के लिए कार्यकर्ताओं को स्वयं आना होगा।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में सामूहिक विकास के आयाम और कानून व्यवस्था पर चर्चा की।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.