उत्तर प्रदेश नगर निकाय के महापौरों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   12 Dec 2017 7:13 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश नगर निकाय के महापौरों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न जगहों पर हुए समारोह में गाजियाबाद, आगरा, अयोध्या और मेरठ के नवनिर्वाचित महापौरों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। आशा शर्मा ने गाजियाबाद की महापौर के रूप में पार्षदों के साथ शहर के रामलीला ग्राउंड में पद व गोपनीयता की शपथ ली।

संभागीय आयुक्त प्रभात कुमार ने शर्मा को कार्यालय की शपथ दिलाई जबकि नई महापौर ने अन्य पार्षदों को शपथ दिलाई। ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या के महापौर के रूप में शपथ ली। फैजाबाद के नगर निगम घोषित होने के बाद यह पहली दफा है जब राम मंदिर शहर को अपना महापौर मिला है।

उपाध्याय को उनके सकैड़ों समर्थकों,भाजपा कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और संत समुदाय के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयुक्त मनोज मिश्रा ने शपथ दिलाई। इस दौरान भगवाधारी संतों ने मंत्रों का जाप किया। समाजवादी पार्टी ने समारोह का 'भगवाकरण' किए जाने का आरोप लगाकर इसका बहिष्कार किया।

मेरठ में महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षदों के बीच झड़प हो गई।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बसपा पार्षद 'जय भीम' चिल्ला रहे थे और भाजपा पार्षद 'मोदी मोदी'। मामला तब बिगड़ गया जब नवनिर्वाचित बसपा महापौर सुनीता वर्मा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' पर खड़ी नहीं हुईं।

भाजपा पार्षदों द्वारा कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास करने पर वह नरम पड़ गईं। आगरा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में नवीन जैन ने आगरा कालेज मैदान में मेयर पद की शपथ ली और ताजमहल के इस शहर की बेहतरी का वादा किया।

  • मथुरा मुकेश आर्य भाजपा
  • मेरठ सुनीता वर्मा बीएसपी
  • फिरोजाबाद नूतन राठौर भाजपा
  • वाराणसी मृदुला जायसवाल भाजपा
  • सहारनपुर संजीव वालिया भाजपा
  • गोरखपुर सीताराम जायसवाल भाजपा
  • लखनऊ संयुक्ता भाटिया भाजपा
  • कानपुर प्रमिला पांडेय भाजपा
  • गाजियाबाद आशा शर्मा भाजपा
  • आगरा नवीन जैन भाजपा
  • इलाहाबाद अभिलाषा गुप्ता भाजपा
  • बरेली उमेश गौतम भाजपा
  • मुरादाबाद विनोद अग्रवाल भाजपा
  • अलीगढ़ मो. फुरकान बीएसपी
  • झांसी रामतीर्थ सिंघल भाजपा
  • अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.