उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, लखनऊ में 4 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   30 Dec 2017 12:03 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, लखनऊ में 4 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद लखनऊ में स्कूल जाते बच्चे।

लखनऊ (आईएएनएस)। लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड बढ़ने की वजह से आठवीं तक के सभी स्कूलों को चार जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। दिन में हल्की हवाओं के चलने से ठिठुरन का अहसास होगा। शुक्रवार को रात के तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की कमी दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ : पुलिस ने मदरसे से 51 लड़कियां कराईं मुक्त, हो रहा था यौन शोषण

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, कानपुर का 5.8 डिग्री, बनारस का 6 डिग्री, इलाहाबाद का 10 डिग्री और झांसी का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि ट्रेनिंग शुरु

इस बीच, ठंड के चलते लखनऊ में सभी स्कूलों को चार जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सभी बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी किया है।

ये भी पढ़ें- ‘देशवासी लखनऊ की ‘पहले आप’ की तहजीब अपना लें तो कई समस्याएं पैदा ही नहीं होंगी’ 

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.