राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प मार्च निकालने की थी तैयारी, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   23 April 2017 12:44 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प मार्च निकालने की थी तैयारी, 50 से अधिक लोग गिरफ्तारसंकल्प मार्च निकालने की थी तैयारी

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के साथ 50 से अधिक समर्थकों को आज लखनऊ पुलिस ने खुर्शीद बाग कॉलोनी से हिरासत में लिया है। वह राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प मार्च की तैयारी में थे। इसके लिए आज सुबह लखनऊ पार्टी कार्यालय से अयोध्या जा रहे थे।

श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण हेतु अयोध्या संकल्प यात्रा के लिए कूच करना था। सभी लोगों को हिरासत में लेकर लखनऊ पुलिस लाइन लाया गया।

विश्व हिन्दू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी कुछ महीने पहले हिन्दू समाज पार्टी का गठन किया था। आज उन्होंने लखनऊ में राम मंदिर निर्माण संकल्प मार्च निकालने के ऐलान किया था। कमलेश तिवारी पैगम्बर साहब पर टिप्पणी को लेकर चर्चा में आये थे।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.