लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़खानी के बाद पिटाई, पुलिस ने की F.I.R. दर्ज  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़खानी के बाद पिटाई, पुलिस ने की F.I.R. दर्ज  प्रतीकात्मक फोटो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय पिछले कुछ दिनों से किन्हीं कारणों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच आज विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने कॉलेज के कुछ लड़कों पर छेड़खानी और पिटाई करने का आरोप लगाया है।

अभी कुछ दिनों पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी के काफिले पर ही हमला कर दिया था। जिसको बाद में काफी मुश्किलों के बाद काबू किया गया गया जिस पर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दोषी छात्रों को जेल में भी डाल दिया था।

ये भी पढ़ें-मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं कहानियां

इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने कॉलेज के कुछ लड़कों पर छेड़खानी और पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसने वीसी को इस मामले में शिकायत की है। उसने मांग की है, “जब तक आरोपी स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी से निकाला नहीं जाएगा, तब तक वो पढ़ने के लिए यूनिवर्सिटी नहीं जाएगी। उसने छेड़खानी करने वाले स्टूडेंट और उसके साथियों के खिलाफ हसनगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

आपको बता दें कि पीड़िता एलयू में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। उसके पिता किसी सरकारी संस्था में काम करते है। उसके मुताबिक एलयू के बीए थर्ड ईयर का छात्र शिवांग खुद को छात्र नेता बताता है। कॉलेज की छात्राओं से अश्लीलता करता है। सोमवार को छात्रा अशोक वाटिका के पास जीएसटी का फॉर्म लेने गई थी। वह फॉर्म लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी छात्र शिवांग और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया और बीच सड़क हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। जब छात्रा इसका विरोध करने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें-व्यापारियों की सुरक्षा के लिए गठित किया गया ‘व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ’

एलयू ने रखा अपना पक्ष

एलयू के पीआरओ प्रो. एनके पांडेय के बताया, "बीए थर्ड की एक छात्रा से शिकायत मिली है। उसने कालेज के ही कुछ स्टूडेंट्स के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

हसनगंज पुलिस के अनुसार

इंस्पेक्टर हसनगंज पीके झा ने गाँव कनेक्शन को बताया कि हमें एक छात्र के खिलाफ शिकायत मिली है जिसके खिलाफ हम एफ.आई.आर. भी लिख चुके है। विश्विद्यालय की एक छात्रा ने हमें छेड़खानी के बाद मारपीट की शिकायत की थी। दोशियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.