मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   8 Sep 2017 4:15 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ  विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचितउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दो उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत भाजपा के चार उम्मीदवार आज विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

उपचुनाव में पीठासीन अधिकारी तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि उपचुनाव में नाम वापसी के लिए तय मीयाद के आज अपराह्न तीन बजे समाप्त होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनके खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा सदस्यों क्रमश: यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब द्वारा छोड़ी गई सीटों के उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं, इन दोनों का कार्यकाल आठ जुलाई 2022 तक होगा। वहीं एक अन्य उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा सदस्य अशोक बाजपेयी द्वारा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा छोड़ी गई सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है, इन दोनों का कार्यकाल जनवरी 2021 तक होगा।

योगी आदित्यनाथ भी पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव की तरह उच्च सदन के सदस्य चुने गए हैं।

विधान परिषद की पांचवीं सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा का निर्वाचन लगभग तय है, इस सीट के लिए नामांकन की अवधि कल समाप्त हो चुकी है और उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है, आज जांच में उनका नामांकन भी वैध पाया गया।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

राज्यमंत्री मोहसिन रजा बसपा सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा रिक्त की गई सीट पर राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। ठाकुर जयवीर सिंह का कार्यकाल पांच मई 2018 को खत्म हो रहा था। इस सीट पर नाम वापसी की आखिरी तारीख 11 सितम्बर है, उम्मीद है कि उसी दिन रजा को भी निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.