ओपी सिंह होंगे उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, सुलखान सिंह आज होंगे रिटायर

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   31 Dec 2017 2:28 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ओपी सिंह होंगे उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, सुलखान सिंह आज होंगे रिटायरओपी सिंह, बनेंगे डीजीपी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी कौन होगा ये तय हो गया है। ओम प्रकाश सिंह (ओपी सिंह) उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। वर्ष 1983 बैच के आईपीएस अफसर ओमप्रकाश सिंह (ओपी सिंह) वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक पद पर तैनात हैं।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने आज यहां बताया कि 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। वह सुलखान सिंह का स्थान लेंगे जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

तेज और साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारी ओम प्रकाश सिंह इस वक्त सीआईएसएफ के महानिदेशक हैं। संभावना है कि वह कल पदभार ग्रहण कर लेंगे, तब तक अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार प्रदेश पुलिस प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।

सीआईएसफ में डीजी पद पर तैनात हैं ओम प्रकाश सिंह।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह के कार्यकाल को बढ़ाने पर लगातार चल रही चर्चा पर ओपी सिंह के उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होने संभावना के तहत विराम लग गया है। वर्तमान डीजीपी सुलखान सिंह आज 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। अब उन्हे सेवा विस्तार मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

डीजीपी सुलखान सिंह के साथ एक नई बात यह रही थी विदाई लेने के वो पहले ऐसे डीजीपी हैं जिन्हे तीन महीने का सेवा विस्तार मिला। गया है।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.