उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव प्रथम चरण का मतदान शुरू, योगी ने कहा, भाजपा प्रचंड बहुमत से आएगी 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   22 Nov 2017 11:53 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव  प्रथम चरण का मतदान शुरू, योगी ने कहा, भाजपा प्रचंड बहुमत से आएगी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में मतदान हो रहा है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के मद्देनजर मंगलवार की शाम से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डालने बाद कहा कि विपक्ष किसी भी कीमत पर नहीं जीत पाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत से आएगी।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वॉर्ड नंबर- 68 के प्राइमरी स्कूल में बुधवार को अपना मत डाला। मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 में भाजपा को भारी जीत मिलेगी जनता का रुझान बीजेपी के पक्ष में है।

पहले चरण में सबसे दिलचस्प चुनाव अयोध्या नगर निगम का माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मेयर पद के लिए किन्नर गुलशन बिंदु चुनावी मैदान में हैं। किन्नर के चुनाव लड़ने की वजह से अयोध्या का चुनाव लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अयोध्या में पहली बार मेयर और पार्षदों का चुनाव होगा क्योंकि अयोध्या को हाल ही में नगर निगम बनाया गया है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस बार सूबे में तीन चरणों में निकाय चुनाव संपन्न होना है। चुनाव आयोग ने पहले चरण के में 24 जिलों को शामिल किया है। पहले चरण के लिए वोटर 230 निकायों में 26,336 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इन जिलों में होगी वोटिंग

शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र जिले शामिल हैं।

नगर पालिका परिषद चेयरमैन की खर्च सीमा में चार लाख रुपए से बढ़ाकर आठ लाख रुपए कर दी गई है। वहीं नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 2 लाख रुपए है।

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में पांच नगर निगम मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, फैजाबाद और गोरखपुर शामिल हैंं। इनके अलावा 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें हैं। इस तरह से पहले फेज में कुल 230 निकायों के 4095 वार्डों में वोटिंग हो रही है।

मेयर पद के लिए 56 प्रत्याशी

पहले फेज में 5 नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 33 पुरूष और 23 महिलाएं हैं। इनके अलावा पार्षद पद के लिए 3856 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 2426 पुरूष और 1430 महिलाएं हैं।

24 जिलों में 3731 पोलिंग सेंटर पर होगा मतदान

निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान में 24 जिलों में कुल 3731 मतदान केन्द्र और 11683 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां कुल 1,09,26,972 मतदाता हैं जिनमें 58,43,850 पुरूष और 50,83,122 महिलाएं हैं। पार्षद पद के लिए 3856 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 2426 पुरुष व 1430 महिलाएं हैं।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.