लखनऊ में जिला कोर्ट की लिफ्ट गिरी, कई घायल 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में जिला कोर्ट की लिफ्ट गिरी, कई घायल घायलों को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिला कोर्ट वजीरगंज में लिफ्ट गिरने से 12 लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना कैसे हुई है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें-‘बच्चों को हर शाम मेरा इंतजार रहता है’

लिफ्ट गिरने से घायल हुआ वकील

दुर्घटना के बाद कोर्ट में काफी अफरातफरी मच गई। एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रदेश की राजधानी में सिविल कोर्ट की सुरक्षा तथा अन्य सुविधा को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे। यहां चौथी मंजिल से टूटकर लिफ्ट सीधा नीचे चली गई। जिसके कारण आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय लिफ्ट में कई अधिवक्ता मौजूद थे। लिफ्ट में मौजूद करीब आधा दर्जन अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट के कई बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल लोग

ये भी पढ़ें-घर बैठे ऐसे भरें मिनटों में बिजली बिल

हादसे के बाद कोर्ट परिसर में हड़कम्प मच गया। जिला जज और CJM मौके पर मौजूद, साथ ही जिला जज ने हादसे के जांच के आदेश दे दिया है। पुलिस ने सभी घायलों को लिफ्ट से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां सभी का इलाज चल रहा है। दो-तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वकीलों का कहना है कि यह लिफ्ट दो साल पहले ही लगाई गई थी। आज ओवर लोड होने की वजह से लिफ्ट अचानक टूट कर जमीन पर आ गिरी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.