डॉ महेंद्र नाथ पांडेय बने उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष, चंदौली से हैं सांसद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डॉ महेंद्र नाथ पांडेय बने उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष, चंदौली से हैं सांसदमहेंद्र नाथ पांडेय।

लखनऊ। डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है।

बीजेपी के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

चंदौली से बीजेपी सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय इस समय केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष पद पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकाल काफी समय पहले पूरा हो गया था लेकिन नए अध्यक्ष की खोज में वह कार्यवाहक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.