सात जुलाई से शुरू होगा मैंगो फेस्टिवल, आम से बनी लज़ीज डिशेज का मिलेगा स्वाद 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सात जुलाई से शुरू होगा मैंगो फेस्टिवल, आम से बनी लज़ीज डिशेज का मिलेगा स्वाद मैंगो फेस्टिवल की जानकारी देते प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी

लखनऊ। यूपी में पैदा होने वाले दशहरी, चौसा और सफेदा आमों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सरकार इनकी ब्राडिंग करने में लगी है। इस कड़ी में यूपी पर्यटन विकास की ओर से तीन दिन का मैंगो फूड फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह सात जुलाई से गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में होने जा रहा है।

सोमवार को इस फेस्टिवल की जानकारी देने के लिए पर्यटन भवन में एक प्रेस कांफेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया कि मैंगो फूड फेस्टिवल का उद्धाटन सात जुलाई को पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शाम छह बजे करेंगी। इस फेस्टिवल में आठ जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक शाम चार बजे से रात के 10 बजे तक लोग आकर आम से बनाई गईं अलग-अलग डिशेज का स्वाद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आम महोत्सव : आम के इतने प्रकार कि देखकर मुंह में पानी आ जाए, तस्वीरों से लीजिए आम महोत्सव का आनंद

उन्होंने बताया कि मैंगो फूड फेस्टिवल में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के फूड आइटम्स लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। इस फेस्टिवल में आम मैंगो इटिंग, मैंगों कुकिंग, मैंगो पर आधारित बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मैंगो शायरी, बच्चों के लिए मैंगो स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता और किस्सागोई का भी आयोजन होगा। जानीमानी मास्टर शेफ पंकज भदौरिया मैंगो कुकिंग प्रतियोगिता में जज के रूप में मौजूद रहेंगी।

ये भी पढ़ें: यूपी के आम की ब्राडिंग के लिए 22 को जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

विशेष सचिव पर्यटन निगम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस फेस्टिवल में कई जानेमाने शेफ शामिल होकर आम को लेकर कई सारे शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मैंगो फूड फेस्टिवल में आम मलाई टिक्का, आम बर्रा, आम की कलेजी, आम मुर्ग कोरमा, आम मुर्ग बिरयानी, मुर्ग आम डोरा कबाब, आम का हलवा, आम की चाट, आम का पना, नाचोज, आम साल्सा, वेजीटेबल आम बिरयानी और आम कढ़ाई पनीर खास होगा। मैंगो फूड फेस्टिवल के जरिए उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का पर्यटन विभाग की तरफ से यह एक प्रयास है।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.