मैंगो फूड फेस्टिवल में उठाईये आम मुर्ग कोरमा, आम मुर्ग बिरयानी, मुर्ग आम, डोरा कबाब का मजा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मैंगो फूड फेस्टिवल में उठाईये आम मुर्ग कोरमा, आम मुर्ग बिरयानी, मुर्ग आम, डोरा कबाब का मजामैंगो फूड फेस्टिवल 

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश में आम उत्पादकों और व्यावसायियों को प्रोत्साहन देने के लिए सात से नौ जुलाई तक पर्यटन भवन में मैंगो फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस मैंगो फूड फेस्टिवल में आम से बने अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे।

प्रदेश में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजातियों के आम की पैदावार होती है। जनपद लखनऊ के मलिहाबाद के आम की विभिन्न प्रजातियों, विशेष रुप से मलिहाबादी दशहरी, चौसा, सफेदा आदि आम देश-विदेश में विख्यात है, जिनका बड़े पैमाने पर निर्यात भी किया जाता है। प्रदेश में आम उत्पादकों व व्यावसायियों को प्रोत्साहन देने के लिए सात से नौ जुलाई तक पर्यटन भवन में मैंगो फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के प्रमुख सचिव, पर्यटन अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी दिनांक सात जुलाई को सायं छह बजे करेंगी।

ये भी पढ़ें : सावधान, कहीं सेहत न बिगाड़ दे कार्बाइड से पका आम

तीन दिवसीय इस आयोजन में मुख्य अतिथि जोशी द्वारा शुभारम्भ के अवसर पर आम के पौधे का रोपण, शाकाहारी एवं मांसाहारी मैंगों फूड फेस्टिवल, मैंगों ईिटंग प्रतियोगिता, कुकिंग प्रतियोगिता, मैंगों पर शायरी, बच्चों द्वारा मैंगों स्टोरी टेलिंग तथा किस्सा गोई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल का आयोजन प्रतिदिन सायं चार बजे से रात दस बजे तक किया जायेगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में आम मलाई टिक्का, आम की कलेजी, आम मुर्ग कोरमा, आम मुर्ग, बिरयानी, मुर्ग आम, डोरा कबाब, आम का हलवा, आम की चाट, आम का पना, नाचोज, आम साल्सा, वेजीटेबल आम बिरयानी, आम कढाई पनीर इत्यादि शाकाहारी व मांसाहारी व्यंजनों का मजा लिया जा सकता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.