शाही ने भाजपा कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शाही ने भाजपा कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं  कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करते हुए पार्टी कार्यालय में एक मंत्री के रोजाना बैठकर जनता की समस्याएं सुनने और उनका निराकरण करने की शुरुआत आज से कर दी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भाजपा ने इसके लिए सहयोग प्रकोष्ठ बनाया है जो आम लोगों को उनकी परेशानी के निराकरण में मदद करेगा। इसी पहल के तहत उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। इस तरह भाजपा कार्यालय में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के बैठने और आम आदमी की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने की शुरुआत हो गयी। शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है, योगी आदित्यनाथ सरकार उस पर खरी उतरेगी। प्रदेश में 15 साल बाद सरकार बदली है। इस अवधि में जनता की समस्याएं और जटिल हो गयीं। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को वोट दिया है क्योंकि वह बसपा और सपा के कुशासन से त्रस्त हो गयी थी। भाजपा राज्य में नई संस्कृति कायम करने का प्रयास कर रही है. भगवा रंग त्याग का प्रतीक है इसलिए जो कोई भी उसे धारण करे, उसकी भावना को भी आत्मसात करे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.