छह माह आगे टल सकता है नगर निगम और नगर पालिका चुनाव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
छह माह आगे टल सकता है नगर निगम और नगर पालिका चुनावप्रदेश सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह।

इलाहाबाद। कार्यकाल समाप्ति के बाद जून में होने वाला नगर निगम और नगर पालिका का चुनाव आगे बढ़कर दिसम्बर तक हो सकता है, यह बात प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही। मंत्री बनने के बाद शहर स्थित चुनाव कार्यालय के प्रथम आगमन उन्होंने कार्यकर्ताओ को यह बात बताई।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आगमन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समस्या के निराकरण के लिए लोग उपस्थित रहे। लोगों का ज्ञापन लेते हुए उन्होंने कहा की मैं यहां कोई समस्या सुनने नही बल्कि आप सब से मुलाकात करने आया हूं। हलाकि उन्होंने लोगों की समस्या सुनते हुए कई अधिकारियो को निराकरण के लिए निर्देशित करते भी नज़र आये।

नगर निगम चुनाव को लेकर ज्ञापन देने आई महिला कार्यकर्ता का ज्ञापन लेते हुए उन्होंने कहा की आप लोग घबड़ाये नही चुनाव जून में नही हो रहा दिसम्बर तक चुनाव होगा। स्वास्थ्य मंत्री से अपनी समस्या सुनाने के लिए कानपूर से भी कुछ फरियादी पहुचे जिनकी समस्या सुनने के बाद मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने न्याय करने का आश्वासन दिया। जानकारी के लिए बताते चले की इलाहाबाद स्थित अपने नगर चुनाव कार्यालय पर पहली बार पहुचे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह दो घण्टे रुकने के बाद रेस्ट हाउस चले गए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.