लखनऊ में पूर्व विधानसभा स्पीकर के पीएस की पत्नी की हथौड़े से कूच कर हत्या

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में पूर्व विधानसभा स्पीकर के पीएस की पत्नी की हथौड़े से कूच कर हत्याघटनास्थल का दृश्य। (फोटो: महेंद्र पांडेय)

लखनऊ। गोमती नगर में सम्पत्ति विवाद में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पीएस (पर्सनल सेक्रेटरी) की पत्नी की उसके सौतेले बेटे ने ही हथौड़े से नृशंस हत्या कर दी, एक बेटे के भी दो गोलियां लगी हैं जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही एक व्यक्ति को घटनास्थल से हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के पीएस आरसी मिश्र ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद सुनीता मिश्रा से दूसरी शादी की थी। पड़ोसियों के मुताबिक आरसी मिश्रा मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। हत्या की वजह प्रॉपर्टी के ल‌िए विवाद बताया जा रहा है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के पीएस राम चन्द्र मिश्रा गोमती नगर के विरामखण्ड में मकान नम्बर 2/1 में अपनी दूसरी पत्नी सुनीता मिश्रा (40 वर्ष) के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे पहली पत्नी से मनोज और विनोद मिश्रा हैं। पुलिस के अनुसार, आरसी मिश्रा का बेटा मनोज आईआरएस है और वह बाहर तैनात है और वहीं पर अपने परिवार के साथ रहता है। गुरुवार को वह यहां पर आया था और अपने भाई विनोद के साथ अपनी सौतेली मां सुनीता के घर पहुंचा। वहां पर सुनीता के साथ दोनों के साथ विवाद हो गया जिसके बाद विनोद ने पहले से ही साथ में लाए गए हथौड़े से मां के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

जब सौतेली बहन अन्तरा अपनी मां को बचाने दौड़ी तो दोनो‍ं ने उसे भी मारने की कोशिश की पर वह किसी तरह वहां से बाहर आ गई और फोन करके अपने दोस्त विशाल यादव को भी वहां पर बुला लिया। दोनों घर के अंदर पहुंचे तो विनोद फिर से उस पर झपटा पर इसी बीच विशाल ने फायर कर दिया और दो गोलियां विनोद को लग गईं और वह गिर पड़ा। इसके बाद अन्तरा ने इसकी सूचना गोमती नगर पुलिस व 100 नम्बर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया पर वहां पर डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके से अन्तरा के दोस्त विशाल को गिरफ्तार कर लिया है जिससे गोमती नगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

एसओ गोमती नगर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सौतेले बेटे ने स्वीकार किया है कि उसने ही मां पर हमला किया था। वारदात की सूचना पाकर क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून के सैम्पल लिए हैं वहीं हत्या का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के पीएस आरसी मिश्र ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद सुनीता मिश्रा से दूसरी शादी की थी। पड़ोसियों के मुताबिक आरसी मिश्रा मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। हत्या की वजह प्रॉपर्टी के ल‌िए विवाद बताया जा रहा है।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.