यूपी : मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि 16 अगस्त के बाद कर्जमाफी का असर दिखेगा- टिकैत
गाँव कनेक्शन 1 Aug 2017 2:52 PM GMT

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधि दल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने उनके आवास 5 केडी पहुंचा था। भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यूनियन के मुताबिक योगी ने कई मुद्दों पर भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें:- किसानों का कैसे भला होगा, सरकार की डिक्शनरी में खेती शब्द ही नहीं : टिकैत
नरेश टिकैत बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि दल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात संतोषजनक रही। मुख्यमंत्री योगी से आलू, गन्ना किसानों, सिंचाई, बिजली दरों को लेकर बात हुई।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि 16 अगस्त तक कर्जमाफी का असर दिखने लगेगा।नरेश टिकैत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन
उन्होंने आगे बताया कि, सीएम योगी से किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री योगी ने कर्जमाफी पर 16 अगस्त तक समय दिया है। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, 16 अगस्त तक किसान कर्जमाफी का असर दिखने लगेगा। नरेश टिकैत ने आगे बताया कि, कृषि, सिंचाई, बिजली विभाग के अधिकारी मुलाकात के दौरान मौजूद नहीं थे।
लखनऊ की महापंचायत में किसानों की बड़ी बातें
1. कर्जमाफी के लिए बीजेपी अपने घोषणापत्र पर अमल करे, हर किसान का कर्जा माफ हो।
2. गन्ना किसानों का बकाया 3000 करोड़ दिलाया जाए।
3. एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
4. फसलों का लाभकारी उचित मूल्य दिया जाए।
5. किसान आयोग का जल्द गठन हो।
6. राष्ट्रीय कृषि नीति बनाई जाए, जिसमें किसानों की भागीगारी हो।
7. बिजली की बढ़ीं दरें वापस ली जाएं।
8. बंद पड़े ट्यूबवेल फिर से चालू कराए जाए।
ये भी पढ़ें:- जमीन अधिग्रहण मुद्दे को धार देने में जुटी कांग्रेस , लखनऊ में किसानों से मिले राहुल गांधी
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
uttar pradesh farmer भारतीय किसान यूनियन CM yogi Adityanath भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत लखनऊ में किसानों का आंदोलन Naresh Tikait
More Stories