यूपी में अब हिंदू त्योहारों में भी मदरसे रहेंगे बंद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में अब हिंदू त्योहारों में भी मदरसे रहेंगे बंदसाभार: इंटरनेट।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। अब हिंदुओं के त्योहारों में मदरसे में छुट्टियां करना अनिवार्य कर दिया गया है। दिवाली, दशहरा, बुध पूर्णिमा महावीर जयंती, रामनवमी, रक्षा बंधन और क्रिसमस में मदरसों में छुट्टियां अनिवार्य होंगी।

ये हैं छुट्टियां

शीतकालीन अवकाश 26 दिसम्बर से 5 जनवरी तक रहेगा. गणतंत्र दिवस, होली, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, महावीर जयंती, हजरत अली जन्मदिवस, अम्बेडकर जयंती, मेराजुन्न्वी, शबे बारात, रमजान व ईद, बुद्ध पूर्णिमा, ईद-उल-अजहा, रक्षाबंधन, मुहर्रम, गांधी जयंती, महानवमी, दशहरा, चेहल्लुम, दिवाली, ईद मिलादुन्नबी, ग्यार्वाहीं शरीफ और क्रिसमस पर मदरसे बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ : पुलिस ने मदरसे से 51 लड़कियां कराईं मुक्त, हो रहा था यौन शोषण

वहीं ईद और मोहर्रम के लिये 10 छुट्टियां मिलती थी जिसे घटाकर चार की दिया गया है। मतलब अब ईद व मोहर्रम में मदरसे में चार दिन से ज्यादा छ्ट्टियां नही हो सकेगी। योगी सरकार के मुताबिक ये कैलेंडर दूसरे सभी बेसिक सरकारी स्कूल के समान किए जा रहे हैं ताकि कहीं कोइ भेदभाव ना दिखाई दे।

1 अप्रेल से तय हो जाएगा मदरसे खुलने का समय

अब मदरसों में कक्षाएं एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। 10.30 बजे से 11 बजे तक भोजनावकाश होगा।वहीं 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। इसमें 12 बजे से 12.30 बजे तक इंटरवल होगा। अभी तक प्रबंधन अपनी सुविधा के मुताबिक समय तय करता था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- रूढ़िवादी परंपराओं को चुनौती दे रहे आधुनिक होते मदरसे

गाँव कनेक्शन फाउंडेशन व अल्प संख्यक विभाग ने मदरसे में कराई वर्कशाप

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.