अलीगढ़: पटाखों से हुआ मकान में विस्फोट, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अलीगढ़: पटाखों से हुआ मकान में विस्फोट, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौतविस्फोट होने के बाद बचाव कार्य में लगे लोग

अलीगढ़। अलीगढ़ में पटाखा बनाने की फैक्ट्री में देर रात विस्फोट होने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गए। मकान के मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस मकान में आतिशबाजी और पटाखे बनाने का काम होता था। विस्फोट से आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ये है मामला

यह मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना के कस्बा जलाली का है। यहां रफीक अपने मकान में पटाखे बनाने का काम करता था। उसके पास इसका लाइसेंस भी है। दीपावली के चलते रफीक ने काफी माल घर में स्टोर कर रखा था। गुरुवार रात रफीक कहीं बाहर गया हुआ था। इसी बीच घर में रखे पटाखों में आग लग गई। आग लगते ही जोरदार विस्फोट हुआ और दो मंजिला मकान भरभराकर नीचे गिर गया। परिवार के सभी लोग मलबे में दब गए। अनान-फानन में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी मलबे से लोगों को निकालने में जुट गए।

मां-बेटी की मौत

हादसे में रफीक की पत्नी अफसरी बेगम और 14 साल की बेटी तैयबा की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस इलाके में जांच कर रही है की कहीं और किसी के यहां पटाखे तो नहीं बनाए जा रहे।

कानपुर में भी हुआ था विस्फोट

चार अक्टूबर को कानपुर के सरसौल कस्बे के एक मकान में देशी पटाखे से विस्फोट हो गया था। इस मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। धमाका इतना ज़ोरदार था कि आसपास के करीब 4 घर भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 4 लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें:- दिवाली करीब पर भारतीय पटाखा बाजार में उत्साह नहीं : एसोचैम

कानपुर में पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, तीन की मौत, कई मकान ध्वस्त

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.