पुलिस अभिरक्षा से भागा अभियुक्त ईंट भट्ठे की चिमनी में घुसा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पुलिस अभिरक्षा से भागा अभियुक्त ईंट भट्ठे की चिमनी में घुसापुलिस से बचने की फिराक में आरोपी ईंट भट्ठे की चिमनी में घुस गया।

राजीव त्रिपाठी ,स्वयं कम्यूनिटी जर्नलिस्ट

उन्नाव। बारा सगवर थाना पुलिस द्वारा गिरिफ्तार कर न्यायालय ले जाया जा रहा अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर चलते वाहन से कूदकर भाग खड़ा हुआ। पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अभियुक्त का पीछा शुरू कर दिया।

इस बीच पुलिस से बचने की फिराक में आरोपी ईंट भट्ठे की चिमनी में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे तक चली तलाश के बाद पुलिस ने झाडिय़ों से आरोपी युवक को दोबारा हिरासत में ले लिया।

बारा सगवर थाने से दहेज हत्या में वांछित चल रहे मौहरी गाँव निवासी महेंद्र व उसका भाई धर्मेंद्र पुत्र हीरा लाल को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद रविवार को उन्हें आरक्षी सरवन कुमार व होमगार्ड सर्वेश के साथ जिला न्यायालय के लिए भेज दिया। आरक्षी आरोपियों को विक्रम से लेकर पेशी पर जा रहे थे। अभी वह अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भैसई नौवस्ता निकट देव ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे तभी महेंद्र ने जर्जर मार्ग का फायदा उठाते हुए आरक्षियों को धक्का दिया और चलते वाहन से कूद कर भाग खड़ा हुआ।

अभियक्त के भागते ही सिपाहियों ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। जिस पर थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर सीओ बीघापुर आर के चतुर्वेदी, मो. अशरफ, बीघापुर एसओे ब्रजमोहन, बारा सगवर समेत कई थानों की फोर्स व 100 नम्बर के कई वाहन मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी। लगभग एक घंटे तक चली तलाश के बाद पुलिस ने महेंद्र को ईंट भट्ठे की चिमनी के अंदर से गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय भेज दिया।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.