जमानत से बाहर आने के दूसरे दिन न्यायिक हिरासत में गए प्रजापति 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जमानत से बाहर आने के दूसरे दिन न्यायिक हिरासत में गए प्रजापति गायत्री प्रजापति।

लखनऊ। अखलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही है। मंगलवार को नबालिक लड़की के साथ दुराचार के मामले में प्रजापति को जमानत मिली थी वहीं एक दिन बाद ही अन्य मामले में गायत्री को गिरफ्तार कर पुलिस 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दी।

नाबालिक लड़की के साथ दुराचार के मामले में मंगलवार को प्रजापति को जमानत मिली थी। अभी प्रजापति बाहर ही आये थे कि एक दूसरे मामले में उन्हें पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दी। आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी डॉक्टर नूतन ठाकुर द्वारा गोमती नगर थाने में प्रजापति के खिलाफ झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज़ कराया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे।

पूर्व मंत्री पर आईपीएस ठाकुर की पत्नी ने आरोप लगाया था कि प्रजापति के इशारे पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने उन्हें और उनके पति को फंसाने के लिए एक महिला से झूठा आरोप लगवाया था। महिला ने अमिताभ ठाकुर पर दुराचार का आरोप लगाया था।

नूतन के अनुसार सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा फोन पर धमकाने के बाद और मुलायम की बात नहीं मानने के बाद उनके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। जो आरोप लगा था गायत्री प्रजापति के इशारे पर किया गया था।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.