चिलचिलाती गर्मी में परेशान लोगों की प्यास बुझा रहे प्याऊ 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चिलचिलाती गर्मी में परेशान लोगों की प्यास बुझा रहे प्याऊ प्याऊ में दिन में करीब पांच से छह बार पानी भरवाना पड़ता है।

अभिषेक सिंह, कम्युनिटी जर्नलिस्ट

सुल्तानपुर। चिलचिलाती धूप में लोगों को राहत देने के लिए शहर में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा करीब 50 से अधिक निःशुल्क प्याऊ चल रहे हैं। यहां पर रोजाना हज़ारों लोग प्यास बुझा रहे हैं।

शहर में निजी स्वयं सेवी संस्था अंकुरण फाउंडेशन द्वारा दो प्याऊ चलाये जा रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष ने बताया, “प्याऊ में दिन में करीब पांच से छह बार पानी भरवाना पड़ता है। लोगों को इससे बड़ी राहत मिलती है।”

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वहीं श्रीनवदुर्गा मां पूजा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह रज्जन बताते हैं, “उनकी संस्था द्वारा चलाये जा रहे प्याऊ पर दोपहर में लोगों की भीड़ रहती है। राहगीरों से पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है।”

राहगीर सरजू बताते हैं, “इन प्याऊ के कारण ठंडे पानी के लिए हमें भटकना नहीं पड़ता है। इसके साथ ही यहां का पानी शुद्ध होता है। शहर में कई जगह पर प्याऊ लगे हुए हैं। गर्मी के दिनों में राहगीरों के लिए यह प्याऊ लोगों के लिए वरदान हैं।”रिक्शा चालक रामदीन ने बताया, “प्याऊ होने से हम लोगों को बगैर पैसा खर्च किये ठंडा पानी पीने के लिए मिलता है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.