अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिन के दौरे पर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिन के दौरे परसाभार: इंटरनेट।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में पहली बार आ रहे हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में उनके स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के झण्डे, बैनर,पोस्टर से पटा हुआ है।

ये है कार्यक्रम की रूपरेखा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी जा रहे हैं। सुबह 10 बजे लखनऊ एअरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से अपराह्न 12.30 बजे सलोन पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह परसदेपुर पहुंचेंगे। यहां भी उनके स्वागत की जोरशोर से तैयारी चल रही हैं।

ये भी पढ़ें- प्यारे मोदी भक्तों स्मार्ट सिटी के लिए सिर्फ 7 फीसदी खर्च किया सरकार ने : राहुल गांधी

दोपहर 2.30 बजे परसदेपुर से निकलकर वह अपरान्ह तीन बजे अमेठी पहुंचेंगे। यहां अमेठी कस्बे में उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। पार्टी कार्यालय को झंडों व बैनरों से सजाया गया है। स्वागत कार्यक्रम के बाद वह सीधे मुंशीगंज गेस्ट हाउस जाएंगे। जहां उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी गेस्ट हाउस में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह मुसाफिरखाना जाएंगे। जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से वह 12 बजे गौरीगंज के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें- उस महिला को राहुल गांधी लगते हैं हैंडसम

यहां उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। गौरीगंज के बाद जायस होते हुए राहुल गांधी साढ़े तीन बजे जगदीशपुर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वह मोहनगंज जाएंगे। मोहनगंज में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.