लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहावनाबारिश में निकलता हुआ वाहन।                                 फोटो- अमरीश यादव

लखनऊ। तपती गर्मी से लखनऊ के लोगों को दोपहर हुई बारिश से काफी राहत महसूस हुई।सुबह से ही मौसम के मिजाज को देखकर बारिश की संभावना जतायी जा रही थी और दोपहर करीब 1 बजे के आस-पास बारिश ने लखनऊ में दस्तक दे दी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। हालाकि मौसम विभाग पहले ही 20 जून तक मानसून आने के बारे में बता चुका है। मानसून आने के पहले प्री-मानसून ने राजधानी के लोगों को गर्मी से निजात दिला दी। सुबह से ही छाई बदली से लोगों को बारिश की आस थी।

दृश्यता कम हाेने की वजह से लाइट जलाकर जाता वाहन। फोटो- अमरीश यादव

ये भी पढ़े- रोज बदलेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें 12 जरूरी बातें

दोपहर करीब 1 बजे आंधी के साथ बारिश ने लखनऊ वासियों को गर्मी से राहत दे दी। बारिश होते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे खिल गये। बादल छाने के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो गई थी कि वाहन चालकों को लाइट जलाकर अपने वाहन को चलाना पड़ा। बारिश का आनंद लेने के लिये युवा अपनी बाइक से बारिश में भीग कर बाइक ड्राइव करने का आनंद ले रहे थे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.