नाबालिग से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली दरिंदगी, दो गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नाबालिग से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली दरिंदगी, दो गिरफ्तारनाबालिग से दुष्कर्म। प्रतीकात्मक फोटो

सतीश कुमार कश्यप, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म के बाद दबंगों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गाँव की है। पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीया नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस घटना को पीड़ित पक्ष व आरोपियों के बीच मोबाइल चलाने को लेकर अंजाम दिया गया।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी

मोबाइल चलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बाद में आरोपियों ने नाबालिग को शिकार बनाया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा सामूहिक दुष्कर्म मामले में निष्पक्ष, त्वरित सुनवाई हो: महिला आयोग

वहीं, पीड़िता के परिजन वारदात के बाद सदमे में हैं। उन्होंने फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.