यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर और चेयरमैन पदों की आरक्षण सूची जारी, देखें लिस्ट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर और चेयरमैन पदों की आरक्षण सूची जारी, देखें लिस्टलखनऊ नगर निगम लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए सीट आरक्षण की अधिसूचना को जारी कर दिया है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 16 नगर निगमों में से 6 नगर निगमों में महापौर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

जिनमें लखनऊ समेत कानपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, वाराणसी व गाजियाबाद शामिल हैं। इसी तरह सात नगर निगमों के महापौर के पद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। सरकार ने सभी 199 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों के अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की सूची भी जारी कर दी है। सरकार ने 20 अक्तूबर तक इस संबंध में आपत्ति दाखिल करने का समय सीमा तय किया है।

प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद नगर निगम में महापौर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वाराणसी व फिरोजाबाद नगर निगम में महापौर का चुनाव सिर्फ पिछड़ी जाति की महिलाएं ही लड़ेंगी। इसी तरह मेरठ में चुनाव लड़ने का मौका अनुसूचित जाति की महिला को दिया गया है।

इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर और सहारनपुर नगर निगम के महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग केलिए आरक्षित किया गया है। पहली बार नगर निगम बनने वाले दोनों निकायों में मथुरा-वृंदावन को अनसूचित जाति तो अयोध्या नगर निगम में महापौर का पद अनारिक्षत श्रेणी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें:- स्याह हक़ीकत : भारत में विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है ये विश्वव्यापी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- यहां तीन साल से नहीं हुई बारिश, 62 लाख लोग भुखमरी के कगार पर, 80% मवेशी मरे

ये भी पढ़ें:- एक भैंस से शुरू किया था दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय, आज यूपी के दूध उत्पादकों में सबसे आगे ये किसान

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.