योग दिवस पर समाजवादी चलाएंगे साइकिल 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
योग दिवस पर समाजवादी चलाएंगे साइकिल अखिलेश यादव (फ़ोटो साभार -इंटरनेट )

लखनऊ। विश्व योग दिवस 21 जून को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल चलाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लेंगे। समजावादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पर्यावरण बचाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 जून 2017 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में साईकिल यात्रा अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ता सुविधानुसार अपने घरों में योग-व्यायाम भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- ज़मीनी हकीक़त: कभी किसी कॉर्पोरेट को कर्ज माफी के लिए आंदोलन करते देखा है?

अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने पर्यावरण बचाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए थे। उन्होंने स्वयं साईकिल यात्रा कर युवा शक्ति को नई दिशा दी थी। उनके कार्यकाल में ही राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश स्तर पर साईकिल ट्रैक बनाए गए थे। साईकिल आम जनता की सवारी है। उससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं फैलता है।

समाजवादी सरकार ने जनेश्वर मिश्र पार्क और डा. लोहिया पार्क बनाकर स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर दिया। इन पार्कों में रोजाना हजारों की संख्या में बच्चे, बूढ़े और युवा आते है।

ये भी पढ़ें- भाजपा के झूठे वादें किसानों की जान ले रहे हैं: सपा

जहां तक स्वास्थ्य सेवाओं का सवाल है, समाजवादी सरकार ने अस्पतालों में चिकित्सा की तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं और गंभीर रोगों कैंसर, किडनी, लीवर, हार्ट के मुफ्त इलाज का इंतजाम किया था। घायलों, रोगियों एवं प्रसूताओं की सुविधा के लिए एम्बूलेंस सेवा की भी व्यवस्था की थी।

समाजवादी पार्टी चाहती है कि प्रदूषण मुक्त वातावरण विकसित होना चाहिए। गरीब से गरीब व्यक्ति साईकिल द्वारा न सिर्फ अपने गंतब्य स्थान पर पहुंचता है बल्कि व्यायाम की किया भी पूर्ण करता है। योग और व्यायाम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.