लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार जिन्दा जले, छह की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार जिन्दा जले, छह की मौतऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद कार की जली हुई

रवीन्द्र सिंह, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

सौरिख (कन्नौज)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात करीब दो बजे बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार लोग जिन्दा जल गए।

कन्नौज जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर थाना सौरिख इलाके के सलेमपुर गाँव के निकट बने बिजली घर के पास एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ।

सकरावा चौकी इंचार्ज अवधेश राठौर ने बताया, "बिहार के सीवान जिले से कार पर सवार छह लोग लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर जा रहे थे। वहां से दिल्ली जाना था। शनिवार की रात डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई।"

चौकी इंचार्ज आगे बताते हैं, "इसी दौरान करीब तीन वर्ष का बच्चा और करीब 35 वर्ष का युवक बाहर गिरा। चार लोगों के शव जल गए हैं। चारों शवों की शिनाख्त अब हो गई है, सभी शवों का पोस्टमार्टम भी हो गया। परिजन भी यहां पहुंच चुके हैं।"

बिहार के गोपालगंज थाना सरफरा बरौली क्षेत्र निवासी बृजेंद्र ने बताया कि मेरा 28 वर्षीय भाई आनंद कुमार सोनी पुत्र बलराम प्रसाद सोनी, भाई की पत्नी खुशबू, उनका पुत्र आर्यान ढाई वर्ष और पुत्री राजो उम्र एक वर्ष, बिहार के सीवान जिला निवासी अभय व विनय पुत्रगण त्रिलोकीनाथ छठ पूजा पर 23 अक्टूबर 2017 को दिल्ली से बिहार गए थे। वहां से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए जा रहे थे। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। सभी लोगों की मौत हो गई। रविवार को एक साथ हुए परिवार के सभी सदस्यों के पोस्टमार्टम के दौरान अफरा-तफरी मची रही। परिजन गमगीन रहे। रो-रोकर उनका बुरा हाल रहा।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.