पांच पेड‍़ लगाकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाएंगे समाजवादी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पांच पेड‍़ लगाकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाएंगे समाजवादीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को 45 साल हो जाएंगे। इस दिन समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश भर में कम से कम 5 वृक्ष लगाकर अपने नेता का जम्नदिन मनाएगा। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान और गरीबों को भोजन कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन के साथ उनके भावी जीवन में सफलता के लिए भी कार्यर्ता प्रार्थना करेंगे। राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि अखिलेश जी उनके प्रेरणास्रोत हैं।

ये भी पढ़ें- GST : बीएमडब्ल्यू से चलने वाले व्यक्ति और किसानों पर एक जैसा कर

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया जाएगा। यहां केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में भी अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मिष्ठान्न वितरण होगा।

समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कमेटी की ओर से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दोपहर 12.30 बजे लखनऊ के हजरतगंज चैराहा, दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर के बगल में भंडारा, 56 भोग प्रसाद, हवन और 45 किलों का केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। समाजवादी छात्रसभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से सपा पार्टी मुख्यालय,19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.