‘निकाय चुनावों की दौड़ से बाहर हो चुकी सपा, बसपा और कांग्रेस’

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
‘निकाय चुनावों की दौड़ से बाहर हो चुकी सपा, बसपा और कांग्रेस’फोटो साभार: इंटरनेट

कन्नौज/फर्रुखाबाद/फिरोजाबाद (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दावा किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस राज्य के नगरीय निकाय चुनावों की दौड़ से बाहर हो गई हैं। अब प्रदेश में विकास की सियासत होगी।

जातिवाद की राजनीति पर विराम लगेगा

योगी ने कन्नौज, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद में आयोजित जनसभाओं में कहा, “भाजपा की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस अब निकाय चुनावों की दौड़ से बाहर हो गई हैं। अब प्रदेश में जातिवाद की राजनीति पर विराम लगेगा और विकास की राजनीति होगी।“

भाजपा ने विकास की कार्ययोजना बना ली है

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा ने विकास की कार्ययोजना बना ली है। प्रदेश के 13 शहरों को स्मार्टसिटी बनाये जाने की तैयारी है। केंद्र सरकार के धन का सही इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। नगर पालिका क्षेत्र के विकास में पैसे की कमी नहीं होने दी।“

भाजपा जीती तो जगमगाएगा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछली सरकारों के कार्यकाल में राज्य में गुंडाराज कायम था और भाजपा की सरकार बनते ही कानून का राज स्थापित हुआ है। अवैध धंधों पर रोक लगी है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रदेश और देश की भाजपा सरकार विकास करना चाहती है। अगर 653 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत कर आते हैं तो दीपावली पर जैसे अयोध्या जगमगाया है वैसे ही प्रदेश जगमगाएगा।“

तभी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी भाजपा

योगी ने कहा, “प्रदेश में जमीनों पर अवैध कब्जों के एक लाख 53 हजार मामले दर्ज हुए हैं, जिसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जमीनों को कब्जा मुक्त कराकर उसमें होने वाला खर्च भी भू-माफिया से वसूला जाएगा।“ मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा सभी निकायों में जीतकर आएगी तभी एक अच्छा बोर्ड बनेगा और सरकार पर्याप्त धन उपलब्ध कराकर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।“

भाजपा नगर निकायों को बनाना चाहती है सक्षम और जवाबदेह

योगी ने कन्नौज में कहा, “नगर निकाय क्षेत्रों की आबादी को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए भाजपा नगर निकायों को सक्षम और जवाबदेह बनाना चाहती है।“ उन्होंने भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में कहा, “पार्टी का परचम देश के 80 फीसदी क्षेत्र में फैल चुका है। हिमाचल और गुजरात में भाजपा फिर सत्ता में आ रही है और बंगाल तथा केरल में आने की पूरी सम्भावना है। इसके पीछे सक्षम और योग्य नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का परिश्रम एवं बलिदान है।“

लखनऊ में भी फिरोजाबाद कांच उद्योग का शोरुम

योगी ने फिरोजाबाद में कांच उद्योग को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए कहा, “यहां का कारोबार दुनिया के विभिन्न बाजारों में 2000 करोड़ रुपये के उत्पाद का निर्यात करता है। सरकार ने नई नीति के तहत इस क्षेत्र के विकास का रास्ता अपनाया है। अब लखनऊ में भी फिरोजाबाद कांच उद्योग का शोरुम बनेगा, जिससे कांच उद्योग को देश के सामने प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।“

जनता से किया वायदा

उन्होंने फिरोजाबाद के कांच उद्योग से जुड़े श्रमिकों को जीवन बीमा की उत्तम व्यवस्था, एक्सप्रेस हाईवे पर शोरुम और नगर में जमीन उपलब्ध होते ही ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना करने का वायदा किया है। योगी ने फिरोजाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने जिले में पार्टी के मेयर और चेयरमैन प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पार्टियों की नाक का सवाल बने नगर निकाय चुनाव

गाँव कनेक्शन की खबर की असर : मनीषा को यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति मिली

आखिरी सांसे गिन रहा चुनार का पॉटरी उद्योग, बंद हो गए आधे से ज्यादा कारखाने

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.