भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया स्वच्छता का संदेश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य ने दिया स्वच्छता का संदेशझाडूृ लगाते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य। 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 37 वें स्थापना दिवस के मौके पर स्वच्छता के संदेश के साथ उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में झाड़ू लगाई।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस से 9 दिवसीय सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम जनआंदोलन के रूप में प्रारम्भ होंगे। डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश मुख्यालय में झाडू थामी और स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर साफ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यालय के सभी विभागों में स्वच्छता का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन स्वच्छ भारत को जन-जन तक पहुंचाने के ध्येय से भाजपा आगे बढ़ रही है। पार्टी के स्थापना दिवस से स्वच्छता के विचार को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही और सर्वव्यापी बनाने के लिए सेक्टर केन्द्रित कार्यक्रम की श्रृंखला प्रारम्भ होगी।

डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि श्री मौर्य ने पार्टी के पदाधिकारियों से स्वच्छता मिशन को प्रभावी बनाने के लिए हर दृष्टिकोण पर चर्चा की। प्रदेश भर में सभी सेक्टर पर प्रभावी रूप से स्वच्छता, जीएसटी, भीम एप और केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं प्रदेश की योगी सरकार के प्रथम कैबिनेट के किसान कर्जमाफी के ऐतिहासिक फैसले सहित सभी जानकारी जनता तक पहुंचेगी। स्वच्छता और मोदी सरकार की नीतियों से आमजन की समृद्धी तथा कैशलेस व्यवस्था से राष्ट्र को समृद्धशाली बनाने के अभियान में भाजपा आगे बढ़ेगी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

परम वैभन्नेतु मेतद स्वराष्ट्रम् के भाव के साथ व्यक्ति की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक समृद्धि से राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग के रूप में यह अभियान चलेगा। 14 अप्रैल को डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर भाजपा सभी मण्डलों में समरसता के अपने संकल्प के साथ जनता के बीच होगी। स्वच्छता अभियान में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मुख्यालय सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, चन्द्रभूषण पाण्डेय आदि ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.