30 जून तक विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में हड़ताल पर रोक

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
30 जून तक विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में हड़ताल पर रोकप्रतीकात्मक फोटो।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 जून तक सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और यह कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों पर भी लागू होगा। माना जा रहा है कि यह रोक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में होने वाली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए लगाई गई है।

उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल पर यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत लगाया गया है। यह रोक 30 जून 2017 तक लगी रहेगी।

प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अधीन 17 राज्य विश्वविद्यालय, 331 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय और 138 राजकीय महाविद्यालय हैं। विभाग का कहना है कि हड़ताल पर रोक का आदेश इन सभी शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा।

माना जा रहा है कि यह रोक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में होने वाली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए लगाई गई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति के सामने ही कर्मचारियों में आपस में मारपीट हो गई थी, जिसमें एक दलित महिला कर्मचारी को बेरहमी से पीटा गया था। कर्मचारियों के एक बड़े धड़े का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.