यूपी पुलिस ने आतंकवाद का डटकर सामना किया : सुलखान सिंह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी पुलिस ने आतंकवाद का डटकर सामना किया : सुलखान सिंहडीजीपी सुलखान सिंह ।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उप्र पुलिस का मुखिया बनने पर गर्व है। उन्होंने हर चुनौती और आतंकवाद का डटकर सामना किया है।

डीजीपी सुलखान सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित अपने विदाई परेड का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को आयोजित अपने विदाई समारोह में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि यूपी पुलिस उत्कृष्ट पुलिसबल है। उन्होंने इस उत्कृष्ट परेड के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:यूपी सरकार ने डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्र को भेजा पत्र

उन्होंने कहा, "यूपी पुलिस ने हर चुनौती का सामना किया है। 1990 से 1993 के बीच आतंकवाद का समय था। उस समय यूपी पुलिस ने आतंकवाद का भी डटकर मुकाबला किया। मुझे ऐसे बल का मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। कोई भी अधिकारी तभी कामयाब हो सकता है जब उसके अधीनस्थ अधिकारी उसका साथ दें।"

उन्होंने कहा कि 33 साल की सेवा में आप सबका बहुत सहयोग मिला। अपने विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने वर्दी से लेकर हमारी छवि बनाने में बड़ा सहयोग दिया।

गौरतलब है कि सुलखान सिंह के सेवा विस्तार के लिए उप्र सरकार दो दिन पहले केंद्र सरकार को सिफारिश भेज चुकी है। यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। गुरुवार की शाम तक इस पर निर्णय नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:डीजीपी सुलखान सिंह ने झुग्गी-झोपड़ी के लिए दिए सख्त आदेश

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.