सर्वोच्च न्यायालय अयोध्या स्थल पर जल्द सुनवाई को लेकर निर्णय सुनाएगा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सर्वोच्च न्यायालय अयोध्या स्थल पर जल्द सुनवाई को लेकर निर्णय सुनाएगा प्रतीकात्मक फ़ोटो 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय अयोध्या में विवादित स्थल को बांटने संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की जल्द सुनवाई के बारे में निर्णय लेगा। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा, "हम इस मामले पर फैसला लेंगे।"

ये भी पढ़ें- जियो ने देश का सबसे सस्ता 4G फीचर फोन किया लांच, जानिए कितनी है कीमत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है, जो पिछले सात साल से अदालत के समक्ष लंबित पड़ा है।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक : खुदकुशी कर चुके महाराष्ट्र के किसानों के बच्चों को मॉल में जाने से रोका

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2010 के अपने फैसले में विवादित स्थल को निर्मोही अखाड़ा, वक्फ बोर्ड और रामलला के बीच विभाजित करने का निर्देश दिया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.