शिवपाल के सहारे भाजपा ने किया अखिलेश यादव पर हमला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शिवपाल के सहारे भाजपा ने किया अखिलेश यादव पर हमलाउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

लखनऊ। शिवपाल यादव के बयान के बहाने भारतीय जनता पार्टी ने “टीम अखिलेश” पर भाजपा सरकार को बदनाम करने का साजिशकर्ता बताया है। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा नेता शिवपाल यादव का खुलासा अखिलेश यादव के चेहरे से साजिश को बेनकाब करता है। टीम अखिलेश द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ना उत्तर प्रदेश से द्रोह है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा के युवराज सत्ता जाते ही घिनौनी राजनीति पर उतर आए हैं। शिवपाल यादव ने साफगोई से स्वीकार किया कि सपा में अपराधी और दलाल प्रवृत्ति के लोग हैं, जो अब प्रदेश में योगी सरकार को बदनाम करने के लिए उपद्रव कर रहे हैं। टीम अखिलेश अब प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने को निकाली गई है। सहारनपुर सहित प्रदेश में जहां भी गुंडई हुई है, उसके पीछे यही लोग है। बजूद बचाए रखने की जद्दोजहद में टीम अखिलेश गुंडई के हथकंडे अपना रही है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या में सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण पर दिया बड़ा बयान

डाॅ. चन्द्रमोहन ने पत्रकारों द्वारा पूछे प्रश्नों के जबाव देते हुए कहा कि अमन-चैन सपा-बसपा के लाख प्रयासों के बावजूद भी प्रदेश में कायम है और षड़यन्त्रों के बावजूद भी सहारनपुर की घटना को नियंत्रित करना योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश में अवैध कारोबार पर रोक से टीम अखिलेश में हड़कम्प है और अवैध कारोबारी सरकार को बदनाम करने की साजिश में लगे है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम प्रारम्भ कर दी है जिसकों जनता को भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता सबका साथ-सबका विकास के साथ खड़ी हो गयी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.