लखनऊः मंत्रियों को आवंटित किये गये बंगले, जानें किसके हिस्से में आया कौन सा आवास

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   29 March 2017 12:18 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊः मंत्रियों को आवंटित किये गये बंगले, जानें किसके हिस्से में आया कौन सा आवासप्रतीकात्मक फोटो।

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 39 मंत्रियों को आज सरकारी बंगले आवंटित कर दिये गये हैं। हालांकि आवास आवंटन समिति की संस्तुति नहीं होने के चलते तीन मंत्री, तीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और दो राज्य मंत्रियों को आवास आवंटित नहीं किया गया है।

- समाजवादी सरकार में जिस आवास में शिवपाल यादव रहते थे अब उसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। यह बंगला सात, कालिदास मार्ग पर स्थित है।

- दूसरे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित तीन पुराना मंत्री आवास आवंटित किया गया है, इससे पहले यह बंगला आजम खां को आवंटित था।

- मंत्री सूर्य प्रताप शाही को आठ कालिदास मार्ग का बंगला आवंटित किया गया है। पिछली सरकार में यह बंगला रघुराज प्रताप सिंह के पास था।

- नगर विकास मंत्री व आवास आवंटन समिति के सदस्य सुरेश खन्ना को 10 कालिदास मार्ग का बंगला दिया गया है।

- स्वामी प्रसाद मौर्य को 14 कालिदास मार्ग पर आवास मिला है।

- इसके साथ ही सतीश महाना को 16 कालिदास मार्ग पर

- राजेश अग्रवाल को 11 मॉल एवेन्यु कालोनी में

- रीता बहुगुणा जोशी को आठ, टाइप-छह राजभवन कालोनी में

- धर्मपाल सिंह को एक, उपसचिव आवास माल एवेन्यु

- एसपी सिंह बघेल को-सी-101 बहुखंडी मंत्री आवास

- सत्यदेव पचौरी को नौ कालिदास मार्ग आवास

- जय प्रताप सिंह को 20 गौतम पल्ली,

- ओम प्रकाश राजभर को 10, एनडीएमआर (बीडी मार्ग),

- बृजेश पाठक को नौ, टाइप-छह राजभवन,

- लक्ष्मी नारायण चौधरी को तीन, एनडीएमआर (बीडी मार्ग),

- चेतन चौहान को 12ए,

- गौतम पल्ली, श्रीकांत शर्मा को 5ए, नया मंत्री आवास,

- राजेन्द्र प्रताप सिंह को 4 गौतमपल्ली आवास आवंटित किया गया है।

- सरकार के प्रवक्ता व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को 19 गौतमपल्ली. मुकुट बिहारी वर्मा को 11, एनडीएमआर (बीडी मार्ग), आशुतोष टंडन को 24 गौतम पल्ली आवास आवंटित किया गया है।

इन्हें नहीं मिला आवास

सुरेश खन्ना व सतीश महाना की आवास आवंटन समिति की संस्तुति नहीं होने के चलते मंत्री नंद गोपाल नंदी, दारा सिंह चौहान, रमापति शास्त्री को आवास आवंटित नहीं किये गए हैं। इन्हीं परिस्थितियों में राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी व सुरेश पासी को आवास नहीं मिले गए। इनके अलावा स्वतंत्र प्रभार के मंत्री सुरेश राणा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी और स्वाती सिंह को अभी आवास आवंटित नहीं किया गया है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.