मुख्यमंत्री जी ऐसे मिले जैसे मेरे अपने घर के सदस्य : सबीना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुख्यमंत्री जी ऐसे मिले जैसे मेरे अपने घर के सदस्य : सबीनासबीना से मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। राजाजीपुरम की सबीना दिव्यांग हैं। इनके पिता भी बोल नही सकते हैं। इनके पड़ोसी रामजी सबीना को लेकर कई महीनों से मुख्यमंत्री आवास के चक्कर लगा रहे थे मुलाक़ात नही हो पा रही थी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में खुद सबीना को अंदर बुलाया। सबीना की परेशानी सुने और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। सबीना जब बाहर निकली तो बोली मुझे ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री जी ऐसे मिले जैसे मेरे अपने घर के सदस्य से मैं मिल रही हूं।

ये भी पढ़ें- पति ने फोन पर दिया था तलाक, 11 माह की बेटी के साथ सीएम योगी के दरबार में पहुंची महिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। दरबार में फरियादियों की लंबी भीड़ लग गयी। इनमें हर वर्ग के लोग थे। फरियादियों में एक मामला ऐसा आया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। ट्रिपल तलाक की पीड़िता शबरीन भी अपना दर्द लेकर योगी के दरबाद में पहुंचीं। शबरीन ने बताया कि उसका पती शादी के बाद से उसका शोषण करता आया है और अब उसने फोन पर उसे तलाक दे दिया। महिला के साथ उसकी 11 महीने की बच्ची अनादिया भी है। महिला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

योगी के दरबार में प्रदेश के कोने-कोने से लोग आए। कोई मां अपने बच्चों के साथ आई है तो कोई पिता अपनी बेटी की फरियाद लेकर आया है। सबको उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ उनकी समस्या सुनेंगे और कोई उपाय निकालेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.