हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में उमड़े लोग, हस्तनिर्मित ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र

Swati ShuklaSwati Shukla   23 Jun 2017 7:15 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में उमड़े लोग, हस्तनिर्मित ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्रप्रदर्शनी में हाथ से बने फोटो फ्रेम, पेपर ज्वैलरी और डायरी लोगों को खुब भा रही है।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। वन अवध सेन्टर बजारिया में शुक्रवार को दस दिवसीय हैंडीक्राफ्ट एण्ड हैंडलूम की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में हाथ से बने फोटो फ्रेम, पेपर ज्वैलरी और डायरी लोगों को खुब भा रही है। वहीं मध्य प्रदेश की हैंडलूम की साड़ियां भी लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

राजधानी में आयोजित प्रदर्शनी में कई प्रांतों के लोगों ने हिस्सा लिया है। लाओनी संस्था की संचालिका स्वाती सिन्हा ने बताया, ‘‘ हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के बने सामान को बढ़ावा देने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। देश के विभिन्न प्रांतों के प्रख्यात उत्पादों का मेले में स्टाल लगाया गया है।”

प्रदर्शनी में लोगों हस्तनिर्मित ज्वैलरी खूब भा रही है। एक से बढ़कर एक डिजायन की ज्वैलरी देखने को मिल रही है। वहीं साड़ी और लेडीज कुर्तियां अच्छे दामों खरीद सकते हैं। विभिन्न प्रोडक्ट पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। घर सजाने के लिए यहां पर थाइलैण्ड की लैम्प और लाइटें भी उपलब्ध हैं। धातु की बनी वस्तुए भी खुब खरीदी जा रही हैं। तांबे की बने समान भी प्रदर्शनी में अपनी जगह बनाए हुए है। दस दिवसीय प्रदर्शनी सुबह दस बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.