डकैती के दौरान घायल होमगार्ड जवान को मंत्री ने 10 हजार का किया चेक प्रदान 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डकैती के दौरान घायल होमगार्ड जवान को मंत्री ने 10 हजार का किया चेक प्रदान अस्पताल में भर्ती होमगार्ड को चेक प्रदान करते अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं पी.आर.डी. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ स्थित ट्रामा सेन्टर में भर्ती घायल होमगार्ड जवान राज कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। अनिल राजभर ने जवान को अवश्यकता पड़ने पर हर सम्भव मद्द का आश्वासन भी दिया।

उल्लेखनीय है कि होमगार्ड जवान राज कुमार सिंह बाराबंकी जिले के ग्राम ललपुरवा, थाना कोतवाली बाराबंकी के निवासी हैं। राज कुमार सिंह सचिवालय सुरक्षा में कार्यरत हैं। बीते 23 दिसम्बर को रात ढाई बजे उनके घर में अज्ञात डकैतों ने डकैती के दौरान उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।

ये भी पढ़ें:- यूपी में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर दुर्घटना रोकने के लिए तैनात होंगे होमगार्ड

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.