मुगलसराय स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुगलसराय स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगामुगलसराय स्टेशन।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की साप्ताहिक कैबिनेट बैठक मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती वर्ष के आयोजनों को समर्पित हो गया। कैबिनेट में मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव रखे गए। मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर रखने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। सचिवालय सेवा में कुछ पद बढ़ाए गए हैं और कुछ कम किये गये हैं। अलीगढ़ में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के दोबारा निर्माण के लिए बजट भी इस कैबिनेट में पास किया गया।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मीटिंग के बाद हुई प्रेस वार्ता में बताया कि, आज कैबिनेट मीटिंग में तीन प्रस्ताव रखे गए। अलीगढ में स्वास्थ्य विभाग के एक उपेंकद्र की हालत जर्जर है। उसका फिर से निर्माण किया जायेगा। चंदौस में ये उपकेंद्र है। तीन लाख की राशि मंज़ूर की कैबिनेट ने की है।

ये भी पढ़ें- किसान का दर्द : “आमदनी छोड़िए, लागत निकालना मुश्किल”

उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय के जन्म स्थान को पर्यटन विभाग विकसित करेगा। पंडित दीन दयाल पर जो किताब लिखी गई है, उसका प्रचार प्रसार किया जायेगा। दीन दयाल उपाध्याय को लेकर ब्लॉक और ज़िले स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कैबिनेट में इसपर मुहर लगी खेल विभाग भी दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर खेल प्रतियोगिता प्रारम्भ करेगा।

परिवहन विभाग में दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किया जायेगा। यूपी सरकार के सभी विभगों को दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। मुगलसराय रेलवे स्टेशन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किया जाएगा। जन्मशती वर्ष में कई काम किये जाएंगे। विभागों की योजनाओं में दीन दयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर काम किया जाएगा। यूपी सचिवालय में संयुक्त सचिव और विशेष सचिव लेखा के पदों को मंजूरी अंडर सेक्रेटरी के 4 पद कम किये गए हैं।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.