30 दिन में गांव और किसानों के लिए योगी सरकार ने लिए ये 10 बड़े फैसले

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
30 दिन में गांव और किसानों के लिए योगी सरकार ने लिए ये 10 बड़े फैसलेकिसान और गांव के लिए योगी सरकार ने किए कई बड़े फैसले।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार को आज 30 दिन हो गए। इन 30 दिनों में योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। लेकिन हम आपको को योगी सरकार के उन 10 फैसलों को बताएंगे जिससे किसान आैर ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। नजर डालते हैं इन फैसलों पर-

किसानों की कर्ज माफी
किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ। (फोटो- विनय गुप्ता)

योगी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में 2.15 करोड़ किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया है। सरकार के इस कदम से छोटे और सीमांत किसानों को फायदा।

बिजली का वादा
गांवों को मिलेगी 18 घंटे बिजली।

योगी सरकार ने वादा किया है कि गांवों में वो 18 घंटे रोज़ बिजली मुहैया कराएंगे। पुराने बिलों पर बिजली सरचार्ज भी माफ हुआ।

गेहूं की खरीद
सरकार ने 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का फैसला किया है।

किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का फैसला किया, उपज का पैसा सीधे खातों में जाएगा। इससे पहले ये कोटा 40 लाख मीट्रिक टन था, जिसके चलके हजारों किसान बिचौलियों को गेहूं बेचने को मजबूर होते थे।

आलू की खरीद
सरकार ने न्यूनतम समर्थन मू्ल्य 487 रुपए प्रति कुंटल तय किया।

उत्तर प्रदेश बड़ा आलू उत्पादक बनता जा रहा है, इस वर्ष ही बंपर पैदावार हुई लेकिन रेट गिरने से लाखों किसानों की जमा डूबी, सरकार ने न्यूनतम समर्थन मू्ल्य 487 रुपये प्रति कुंटल पर खुद आलू खरीदने का फैसला किया।

गन्ना किसानों को राहत
गन्ना किसानों का पुराना भुगतान 4 माह में होगा।

गन्ना किसानों को 14 दिन में पैसा देने का आदेश दिया गया है, मिल मालिकों को पुराना भुगतान 4 माह में करने का अल्टीमेटम।

बिजली विभाग के स्क्रू टाइट
खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएंगे।

प्रदेश में अब 72 घंटे की जगह खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएंगे। शहरों में इसकी मियाद 24 घंटे ही होगी।

सड़कें होंगी चकाचक
सड‍़क के लिए 4 हजार करोड़ आवंटित।

15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई। इसके लिए 4 हज़ार करोड़ रुपए आवंटित होंगे।

केवीके को मंजूरी
प्रदेश में 12 कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे।

किसानों तक नई जानकारियां पहुंचाने, उन्नत बीज और तकनीकें पहुंचाने के लिए प्रदेश में 12 कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे, 20 का प्रस्ताव था।

जोखिम कर करने की कोशिश
फसल बीमा को मंजूरी।

प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए फसल बीमा योजना को दो साल के लिए मंजूरी दी गई।

हैंडपंप देंगे पानी
गांवों में जलसंकट दूर करने की कवायद।

तीन दिन में 50 हजार हैंडपंप को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। गांवों के 50 हजार हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हो गई है। प्रदेश में कुल दो लाख हैंडपंप में से 50 हजार पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.