प्रदेश में नौ पीसीएस अफसरों का किया गया तबादला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रदेश में नौ पीसीएस अफसरों का किया गया तबादलायोगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अधिकारीयों का तबादला जारी है। बुधवार की शाम नौ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

नोएडा मेट्रो के ओएसडी घनश्याम सिंह को नोएडा में ही अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि एडीएम नोएडा केशव कुमार को ओएसडी नोएडा मेट्रो के पद पर तैनाती दी गई है। प्रबंधन एवं प्रशासन अकादमी के अपर निदेशक शुभ्रांत कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश में बनेंगे 12 हजार ग्राम्य सचिवालय

कानपुर के नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह को कृषि निदेशालय का अपर निदेशक बनाया गया है। अपर निदेशक मंडी रणविजय सिंह को महिला कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

शर्मनाक: आठ महीने की गर्भवती कॉन्स्टेबल को एक महिला यात्री ने मारी लात

निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह को मंडी परिषद का अपर निदेशक प्रशासन बनाया गया है। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव बृजराज सिंह यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के उपाण्ध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय को आवास विकास परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.