इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी दो महिला प्रॉक्टर नियुक्त

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी दो महिला प्रॉक्टर नियुक्तइलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ और उसके बाद मचे बवाल जैसी घटना से बचने के लिए बीएचयू में महिला प्रॉक्टर की नियुक्ति के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी छात्राओं की मदद के लिए दो महिला डिप्टी प्रॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई हैं।

चीफ प्रॉक्टर डॉ. राम सेवक दुबे बताते हैं, “छात्राएं अपनी सभी समस्या हमसे नहीं कह पाएंगी,लेकिन महिला पदधिकारी से हर तरह की बातें शेयर कर लेंगी, इसको ध्यान में रखते हुए महिला हॉस्टल परिसर के लिए शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. सरोज यादव को और शैक्षिक परिसर के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. अर्चना चहल को डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।“

यह भी पढ़ें- बीएचयू : दशहरा से नयी वर्दी में दिखेंगे सुरक्षाकर्मी

प्रो. अर्चना चहल इविवि की महिला हेल्प लाइन की अध्यक्षा भी हैं। महिला को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए चीफ प्रॉक्टर ने महिला छात्रावास परिसर में छात्राओं के साथ बैठक भी की।

इसके अलावा महिला छात्रावास परिसर के लिए दो महिला डिप्टी प्रॉक्टर की नियुक्ति के बाद परिसर में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का विचार बना रहा है। चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर राम सेवक दुबे ने परिसर में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए कुलपति के पास प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही परिसर में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- रोयाना सिंह होंगी बीएचयू की पहली महिला चीफ प्रॉक्टर

छात्राओं के अंदर असुरक्षा की भावना व्याप्त नहीं हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो चुका है। विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर राम सेवक दुबे बताते हैं, “छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। असुरक्षा की भावना के साथ सही रूप से पढ़ाई सम्भव नहीं है। छात्राएं अपनी किसी भी प्रकार की समस्या बता सके, इस वजह से दो डिप्टी महिला प्रॉक्टर की नियुक्ति की गई है।“

सुनिए बीएचयू की लड़कियां की जुबानी वहां की कहानी

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.