बुलंदशहर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण के बाद गैंगरेप

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बुलंदशहर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण के बाद गैंगरेपबुलंदशहर के जहांगीराबाद की घटना 

बुलंदशहर। यूपी का बुलंदशहर अब महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं रहा। पिछले साल एनएच 91 में मां-बेटी के साथ गैंगरेप और इस साल मई में जेवर गैंगरेप कांड के बाद अब दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना आ रही है।

घटना के अनुसार, पांच लोगों ने दो नाबालिग लड़कियों का कार से अपहरण करके दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं जहांगीरा बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर कार में जा रही फैमिली से लूट, चार महिलाओं से गैंग रेप, मुखिया की हत्या

जेवर में चार महिलाओं के साथ हुआ था गैंगरेप

इससे पहले इसी साल मई में ग्रेटर नोएडा के जेवर के पास एक व्यक्ति की हत्या और एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी।

दुष्कर्मियों ने महिलाओं के साथ व घर के सदस्यों के साथ लूटपाट भी की। ये सभी परिवार के लोग अपने एक रिश्तेदार से मिलने बुलंदशहर जा रहे थे।

इससे पहले पिछले साल जुलाई के महीने में ही बुलंदशहर के नेशनल हाइवे 91 में मां-बेटी के साथ जघन्य गैंगरेप की घटना ने लाचार प्रशासन व्यवस्था की आंखें खोल दीं।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.